शिक्षा के क्षेत्र में कई सम्मानों के पर्याय बन चुके पूर्व एचएम ललन मांझी
सीवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जुड़कन के प्रधानाध्यापक ललन मांझी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। 72 वर्षीय ललन मांझी को पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत सहित कई अधिकारियों ने सम्मानित किया है, जिन्होंने उनकी शिक्षा के प्रति निष्ठा को मान्यता दी।

शिक्षा में योगदान
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हुसैनगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जुड़कन के तत्कालीन प्रधानाध्यापक ललन मांझी शिक्षा के क्षेत्र में सीवान व बिहार जिले का नाम देश स्तर पर रौशन कर चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कई सम्मानों के पर्याय बन चुके 72 वर्षीय ललन मांझी को देश के पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, पूर्व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय पासवान समेत सीवान जिले के कई डीएम सम्मानित कर चुके हैं। बहरहाल, जिले के हुसैनगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जुड़कन के प्रधानाध्यापक ललन मांझी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मेधा सम्मान से सम्मानित किया गया था। जिले के तत्कालीन डीएम अमृतलाल मीणा ने 1995 में मेधा सम्मान से सम्मानित करते हुए सम्मान स्वरुप मोमेंटो व नगद राशि प्रदान की थी। प्राथमिक विद्यालय जुड़कन के पूर्व प्रधानाध्यापक ललन मांझी ने अपने शैक्षणिक काल में कपड़े पर स्वरचित संपूर्ण बालपोथी, उपेक्षित व फेंकी वस्तुओं से निर्मित ब्लू व्हेल मछली के नवजात शिशु की प्रतिकृति का प्रदर्शन कर प्रसांसा बटोरी थी। इससे पूर्व 2001 में जिले के तत्कालीन डीएम रसीद अहमद खां ने ललन मांझी को मेधा सम्मान से सम्मानित किया था। वर्ष 2004 में तत्कालीन डीएम आरके महाजन भी तत्कालीन प्रधानाध्यापक ललन मांझी को स्म्मानित किए थे। जिले के महाराजगंज प्रखंड में 23 मार्च 2003 को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के 75 वें जन्मोत्सव पर आयोजित अमृत महोत्सव में देश के तत्कालीन उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत ने ललन मांझी को सम्मानित किया था। जिले के तत्कालीन डीएम बाला मुरुगन डी ने 22 मार्च 2010 को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार दिवस पर सम्मानित किया था। तत्कालीन मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय पासवान ने नगद राशि देकर सम्मानित किया था। वर्ष 2002 में दूरदर्शन एसआईटी के निदेशक एनएन पांडेय प्राथमिक विद्यालय जुड़कन के प्रधानाध्यापक ललन मांझी को शिक्षा पर आधारित भोजपुरी फिल्म गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ के लिए सम्मानित किया था। उन्होंने फिल्म गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ में ललन मांझी से अभिनय भी करवाया था। वहीं, वर्ष 2005 में शहर के गांधी मैदान से मैरवा प्रखंड कार्यालय परिसर तक साईकिल रैली में जिले के तत्कालीन डीएम सीके अनिल के साथ ललन मांझी शामिल हुए थे。


