एक दिन पहले खंड शिक्षा अधिकारी को दी फोन से जान से मारने की धमकी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागेश्वरराजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। वही भटखोला स्कूल में दो दिन पहले लगे बहुउद्देशीय

बागेश्वर। राइंका भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के मामले में नया खुलासा सामने आया है। आरोप है कि घटना से एक दिन पहले ही आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सिराड़ी ने प्रधानाचार्य को देख लेने और जान से मारने की धमकी दी थी। यही नहीं, उसने खंड शिक्षा अधिकारी आशाराम को भी फोन पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी थी। जानकारी के अनुसार, जिस विद्यालय में शनिवार को हत्या की वारदात हुई, वहां शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ था। शिविर में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे भी मौजूद थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


