2.66 करोड़ के गबन का आरोपी आश्रम पद्धति विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाचार्य जीतलाल पटेल को 2.66 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में गिरफ्तार किया गया। ईओडब्ल्यू की जांच में 17 आरोपियों की भूमिका सामने आई है, जिसमें 5 लोकसेवक और 12 बाहरी व्यक्ति शामिल हैं।

2.66 करोड़ के गबन का आरोपी आश्रम पद्धति विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य गिरफ्तार
2.66 करोड़ के गबन का आरोपी आश्रम पद्धति विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य गिरफ्तार

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में करीब 2.66 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य जीतलाल पटेल को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने शंकरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू की जांच में तत्कालीन प्रधानाचार्य समेत पांच लोकसेवकों और 12 बाहरी व्यक्तियों पर सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का आरोप है।प्रदेश सरकार के आदेश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित चार राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2021-22 के बीच हुई गबन की जांच शुरू हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी।

जांच में सामने आया कि कोटेशन और टेंडर की निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए बिना अनावश्यक सामग्री की खरीद दर्शाकर कुल 2 करोड़ 66 लाख 3,807 हजार रुपये की धनराशि के गबन की पुष्टि हुई। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, जांच के दौरान एटीएस सुरवल सहनी के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य जीतलाल पटेल समेत 17 आरोपियों की भूमिका सामने आई। इनमें पांच लोकसेवक और 12 बाहरी व्यक्ति शामिल हैं। जीतलाल पटेल की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू टीम लगातार दबिश दे रही थी। ईओडब्ल्यू लखनऊ की टीम ने शंकरगढ़ क्षेत्र से जीतलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अब गबन की रकम, खरीद प्रक्रिया में शामिल अन्य लोगों और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।