सुपौल : आम उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए करें प्रेरित

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु शुक्रवार को बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में 16 पंचायतों के मुखिया एवं विद्युत अभियंता उपस्थित थे। योजना सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करती है, जिससे उपभोक्ता अपने छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की आवश्यकता पूरी कर सकते हैं।

सुपौल : आम उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए करें प्रेरित

किशनपुर एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड परिसर स्थित टीसीपी भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ पिंकी कुमारी ने की। इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायतों के मुखिया, एवं सहायक विद्युत अभियंता आशुतोष शर्मा तथा कनीयअभियंता हिमानी रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य

बैठक में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना आम उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसके माध्यम से लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की आवश्यकता स्वयं पूरी कर सकते हैं और मासिक बिजली बिल के बोझ से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

सब्सिडी की जानकारी

सहायक विद्युत अभियंता आशुतोष शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार योजना के तहत सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी प्रदान कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि एक किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर 30,000, दो किलोवाट पर 60,000 तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर 78,000 तक की सब्सिडी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुखिया की भूमिका

बैठक में मुखियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने पंचायत में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक लोग यदि सौर ऊर्जा अपनाते हैं तो न केवल उनकी बिजली खर्च में कमी आएगी, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

जनप्रतिनिधियों से आग्रह

बीडीओ पिंकी कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने पंचायतों में लोगों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाली सब्सिडी की सही जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा की योजना के क्रियान्वयन, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं सोलर संयंत्र स्थापना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य क्या है?
यह योजना आम उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुपौल : आम उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए करें प्रेरित