पीएम सूर्य घर योजना की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति में गिरावट पर डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अध

पीएम सूर्य घर योजना की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति में गिरावट पर डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अधिकारियों को योजना की रफ्तार तत्काल तेज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सेवा संकल्प माह के दौरान योजना के प्रदर्शन में किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना की प्रगति केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि पात्र उपभोक्ताओं तक वास्तविक लाभ पहुंचने के रूप में दिखाई देनी चाहिए। आवेदन से लेकर सोलर प्लांट की स्थापना और बिजली कनेक्शन तक प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करते हुए जहां भी प्रक्रिया में देरी हो रही है, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

सभी अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं और उपमंडल अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में योजना की प्रगति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को प्रतिदिन आवेदन, सोलर प्लांट स्थापना, बिजली कनेक्शन और लाभार्थियों की प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया है।उन्होंने कहा कि अधिकारियों को केवल कार्यालय स्तर पर समीक्षा करने के बजाय फील्ड में सक्रिय भूमिका निभाने और पात्र उपभोक्ताओं तक योजना की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा। जिन क्षेत्रों में अपेक्षित गति नहीं आ रही है, वहां विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएम सूर्य घर योजना की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई