सुपौल : प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
त्रिवेणीगंज में प्रधानमंत्री मातृव जांच शिविर का आयोजन किया गया। सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया, ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहें। अस्पताल में 228 एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्र पर 76 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ। महिला चिकित्सकों ने उचित सलाह दी और मुफ्त दवाओं का प्रबंध किया गया।

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी में गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृव जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि सभी लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए परामर्श दिया गया, ताकि जच्चा और बच्चा डिलीवरी के बाद स्वस्थ रहें। वहीं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एस अदीब अहमद ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में 228 एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी में 76 व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य बाजीतपुर में 7 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन एवं विभिन्न प्रकार की जांच की गई। साथ ही महिला चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह दी गई।
मरीजों को मुफ्त दवा का प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर डॉ बीएन पासवान, डॉ सिधरा फातमा, डॉ पूनम कुमारी, इश्तियाक अहमद एवं एएनएम, जीएनएम, आशा आदि मौजूद थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


