आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, जांच की मांग
हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। कुटुंबा प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने जांच की मांग की है। विधायक ललन राम ने भी डीएम को पत्र भेजकर अपात्र लोगों के चयन और पात्र लोगों को प्राथमिकता सूची से हटाने की शिकायत की है।

अंबा, संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में गड़बड़ी की शिकायत के बाद जनप्रतिनिधियों ने जांच की मांग की है। कुटुंबा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बीडीओ सह 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के सचिव को पत्र भेजकर पंचायतवार चयनित लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कुछ पंचायतों में संपन्न और अपात्र लोगों के चयन की शिकायत मिलने की बात कही है। समिति के सदस्यों की टीम सूची की जांच करेगी। इधर, कुटुंबा विधायक ललन राम ने डीएम को पत्र भेजकर देव, कुटुंबा और नवीनगर प्रखंडों में अपात्र लोगों के चयन तथा पात्र लोगों के नाम प्राथमिकता सूची से हटाए जाने की शिकायत की है।

