Prime Minister Narendra Modi wrote a letter to Imran Khan best wishes on Pakistan Day पीएम मोदी ने इमरान खान को पाकिस्तान दिवस पर दीं शुभकामनाएं, आतंकवाद पर नसीहत भी, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsPrime Minister Narendra Modi wrote a letter to Imran Khan best wishes on Pakistan Day

पीएम मोदी ने इमरान खान को पाकिस्तान दिवस पर दीं शुभकामनाएं, आतंकवाद पर नसीहत भी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को पत्र लिख पाकिस्तान दिवस पर बधाई दी है। इस मामले से संबंधित लोगों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक भारतीय...

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली।Tue, 23 March 2021 10:48 PM
share Share
Follow Us on
पीएम मोदी ने इमरान खान को पाकिस्तान दिवस पर दीं शुभकामनाएं, आतंकवाद पर नसीहत भी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को पत्र लिख पाकिस्तान दिवस पर बधाई दी है। इस मामले से संबंधित लोगों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक भारतीय प्रधानमंत्री की ओर से प्रत्येक वर्ष ऐसा पत्र पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के नाम लिखा जाता है।

पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने यह चिट्ठी ट्वीट की है, जिसमें लिखा है, ''एक पड़ोसी देश के रूप में, भारत पाकिस्तान के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों की इच्छा रखता है। इसके लिए, भरोसे का वातावरण, आतंक और शत्रुता से रहित माहौल जरूर है।

— Mehr Tarar (@MehrTarar) March 23, 2021

चिट्ठी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे लिखते हैं, ''इस कठिन समय में मानवता के लिए, मैं आपको और पाकिस्तान के लोगों को COVID-19 महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।''

आपको बता दें कि पाकिस्तान में 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है।

(भाषा इनपुट के साथ)

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।