ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी को शाम छह बजे करेंगे 'मन की बात'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी को शाम छह बजे करेंगे 'मन की बात'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर शाम छह बजे प्रसारित होगा। यह इस साल का पहला मन की बात कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए आम लोगों से उनके...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी को शाम छह बजे करेंगे 'मन की बात'
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 22 Jan 2020 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर शाम छह बजे प्रसारित होगा। यह इस साल का पहला मन की बात कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए आम लोगों से उनके आईडिया मांगे गए हैं। 

हाल ही में किए गए एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा था कि इस साल का पहला मन की बात कार्यक्रम खास दिन (26 जनवरी) को होगा। इस खास एपिसोड के लिए आप लोग खास आईडियाज दें। 1800-11-7800 पर मैसेज रिकॉर्ड करें। इसके अलावा आप नमो एप या फिर MyGov पर भी आईडिया दे सकते हैं।

रेडियो कार्यक्रम मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था। अबतक तकरीबन 60 एपिसोड मन की बात कार्यक्रम के प्रसारित किए जा चुके हैं।

मन की बात: 2019 में 220 बार किया 'भारत' का जिक्र

पीएम मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में वर्ष 2019 में कुल 220 बार 'भारत' शब्द का प्रयोग किया। इसके अलावा उन्होंने 'राष्ट्र' शब्द का प्रयोग कुल 94 बार किया। वर्ष 2019 में पीएम मोदी द्वारा मन की बात में इस्तेमाल किए गए शब्दों में भारत और राष्ट्र प्रमुख रहे। इसके अलावा 29 दिसंबर 2019 को पीएम ने अंतिम बार रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया था। यह शो आल इंडिया रेडियो का सबसे चर्चित शो है, जो कि 2019 में कुल नौ बार प्रसारित हुआ। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें