ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशBJP के 4 साल : PM मोदी आज करेंगे ओडिशा दौरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

BJP के 4 साल : PM मोदी आज करेंगे ओडिशा दौरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे। ओडिशा पुलिस ने शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को देखते हुए भुवनेश्वर और कटक में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री...

BJP के 4 साल : PM मोदी आज करेंगे ओडिशा दौरा, बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली। एजेंसीSat, 26 May 2018 08:15 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे। ओडिशा पुलिस ने शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को देखते हुए भुवनेश्वर और कटक में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए 100 प्लाटून पुलिस बल (कटक में 80 और भुवनेश्वर में 20) तैनात किए जाएंगे। प्रधानमंत्री कटक में महानदी नदी के तट पर स्थित बाजी जातरा मैदान में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर हो रही है। 
     
कटक के डीसीपी अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि एसएजी की पांच टीम, ओडीआरएफ की दो टीम के साथ एसटीयू को भी तैनात किया जाएगा। सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए चार नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। इसी बीच मलकानगिरि से ऐसी खबरें है कि माओवादियों ने प्रधानमंत्री के ओडिशा दौरा का विरोध किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मलकानगिरि जिले के कलीमेला पुलिस थाने के विभिन्न इलाकों में इस तरह के पोस्टर देखे गए हैं। 

मनीष सिसोदिया से ढाई घंटे में पूछे गए सवा सौ सवाल, ये हैं सवाल-जवाब

मुंबई के समुद्र में डूबा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, 15 लोगों को बचाया गया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें