प्रधानमंत्री ने किसानों को सम्मान निधि देकर बढ़ाया मान : वर्मा

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में देखा गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किसानों को संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार उनकी आय में वृद्धि के लिए कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री ने किसानों को सम्मान निधि देकर बढ़ाया मान : वर्मा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से ट्रांसफर कर दी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में देखा गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने करायी। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को सम्मान निधि देकर उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। भाजपा सरकार में किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।

किसानों के हित में तमाम योजनायें संचालित की गयी हैं। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि 23 वीं किश्त का जिले में 4,29,780 लाख किसानों को लाभ मिला है। इन किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये पहुंचने के मैसेज मोबाइल पर जा रहे हैं। डीडी कृषि मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, निदेशक सरदार बल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मेरठ डॉ एसके खारी, वैज्ञानिक सौहार्द दुबे मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।