सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
हिन्दुस्तान, बिजनौर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को यूनिवर्सल अकादमी, बिजनौर में ‘सेवा दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया और मोदी जी को शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षकों ने सेवा, सहयोग और राष्ट्रहित का संदेश दिया। विद्यार्थियों को समाज के प्रति दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर गुरुवार को यूनिवर्सल अकादमी, बिजनौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इसे ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘आशीर्वाद का दीया’ रहा। विद्यालय के शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। दीपों के माध्यम से सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग, स्वच्छता तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी एवं उपप्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

