मोदी ने महापौर से भी फोन पर जानी राहत शिविरों की स्थिति

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

​वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी

मोदी ने महापौर से भी फोन पर जानी राहत शिविरों की स्थिति
मोदी ने महापौर से भी फोन पर जानी राहत शिविरों की स्थिति

​वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी से भी टेलीफोन पर वार्ता कर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली है। साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव और गंगा के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न परिस्थितियां भी जानी।

प्रधानमंत्री ने महापौर से शिविरों में रह रहे लोगों के लिए खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। पीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत शिविरों में शरण लिए नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने ​आपदा की इस घड़ी में बेहतर प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि और नगर निगम के पार्षद आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें और पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि इस प्राकृतिक आपदा के प्रभाव को कम किया जा सके और लोगों को त्वरित राहत प्रदान की जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमोदी ने महापौर से भी फोन पर जानी राहत शिविरों की स्थिति