किशनगंज : मात्स्यकी महाविद्यालय अर्राबाड़ी में जल कृषि को लेकर जागरूगता अभियान
पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया निज संवाददाता गुरुवार को मात्स्यिकी

पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया निज संवाददातागुरुवार को मात्स्यिकी महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज में जलीय कृषि से जुड़े किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि-सह-योजना के अंतर्गत जलीय कृषि बीमा को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान आयोजित की गई। यह पहल मत्स्य किसानों को जलीय कृषि बीमा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके आर्थिक जोखिम को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। इस जानकारी के अनुसार यह बताया गया कि योजना के तहत जलीय कृषि बीमा पॉलिसी लेने वाले किसानों को एकमुश्त प्रोत्साहन के रूप में अधिकतम 1 लाख रूपये तक की सहायता का प्रावधान है।
जलीय कृषि फार्म के लिए प्रीमियम की लागत का 40 प्रतिशत तक प्रोत्साहन दिया जाता है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला लाभार्थियों के लिए अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रोत्साहन का प्रावधान है। जल प्रसार क्षेत्र के लिए इस सहायता की सीमा 25,000 रूपये प्रति हेक्टेयर तथा अधिकतम प्रोत्साहन चार हेक्टेयर तक 1 लाख रूपये तक है। इसी प्रकार गहन जलीय कृषि फार्मों के अंतर्गत केज कल्चर, रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम या पुनर्संचारी मत्स्य पालन प्रणाली, बायोफ्लॉक, रेसवे कल्चर आदि जैसी प्रणालियों को भी योजना के तहत प्रोत्साहन दिया जाता है। ऐसे फार्मों के लिए प्रीमियम लागत का 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं के लिए अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रोत्साहन का प्रावधान है। अधिकतम प्रोत्साहन राशि 1 लाख रूपये तथा पात्र इकाई का अधिकतम आकार 1800 घन मीटर तक निर्धारित है।मात्स्यिकी बीमा के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं तथा नीति की शर्तों के अनुसार होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान की जाती है। व्यापक बीमा के अंतर्गत मछलियों में होने वाली बीमारी आदि से होने वाले अतिरिक्त जोखिम भी पॉलिसी की शर्तों के अनुसार शामिल किए जा सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से मत्स्य विभाग एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा किसानों से जलीय कृषि बीमा का लाभ उठाने तथा अपनी आजीविका को संभावित आर्थिक जोखिमों से सुरक्षित करने की अपील की गई है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड के टोल-फ्री नंबर 1800-425-1660 पर संपर्क किया जा सकता है।

