इस माह मिल सकता है ग्रामीणों को पीएम आवास का तोहफा

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्रता जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 94056 परिवारों का सर्वे हुआ था और चयन के अनुमोदन के बाद पहली किस्त का रास्ता साफ हो गया है। सितंबर अंत तक लाभार्थियों के बैंक खातों में 40 हजार रुपये की पहली किस्त मिल सकती है।

इस माह मिल सकता है ग्रामीणों को पीएम आवास का तोहफा

महराजगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को अब अधिक इंतजार नहीं करना होगा। करीब एक वर्ष पहले कराए गए सर्वे के बाद पात्रता जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें आयोजित कर पात्र लाभार्थियों के चयन का अनुमोदन भी कराया जा चुका है। जिससे पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सितंबर अंत तक लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त मिल सकती है।

पात्रता जांच

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में 94056 परिवारों का सर्वे कराया गया था। सर्वे के बाद एआई आधारित सत्यापन सहित विभिन्न मानकों पर पात्रता की जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में अपात्र परिवारों को सूची से बाहर किया गया। पात्रता को लेकर ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें आयोजित कर चयन का अनुमोदन कराया जा चुका है। लोग आवास की किस्त का इंतजार कर रहे हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि सभी औपचारिकता पूरी हो चुकी है। सितंबर अंत तक पहली किस्त मिल सकती है।

आवास की स्थिति

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में परिवार आज भी कच्चे मकानों, झोपड़ियों और जर्जर छप्परों में रहने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में इन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। अब सितंबर में पहली किस्त मिलने की उम्मीद से ऐसे परिवारों में राहत की आस जगी है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे। पहली किस्त 40 हजार रूपये, दूसरी किस्त 70 हजार और तीसरी किस्त 10 हजार रूपये दिया जाएगा।

सहायक अनुदान

इसके अलावा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार और मनरेगा 90 दिन की मनरेगा मजदूरी भी दिया जाएगा। परियोजना निदेशक डीआरडीए रामदरश चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्र लाभार्थियों के अंतिम चयन के लिए ग्राम पंचायतों में बैठक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि पात्र लाभार्थियों को सितंबर तक पहली किस्त भेज दी जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कितने परिवारों का सर्वे किया गया था?−
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में 94056 परिवारों का सर्वे कराया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइस माह मिल सकता है ग्रामीणों को पीएम आवास का तोहफा