दो माह में 69 हजार 808 परिवार के सिर पर होगा छत

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 68,808 परिवारों को जल्द ही अपना घर मिलने जा रहा है। चयनित लाभार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। पात्रता जांच पूरी हो चुकी है और पहली किस्त सितंबर अंत तक बैंक खातों में भेजी जाएगी।

दो माह में 69 हजार 808 परिवार के सिर पर होगा छत

गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में बिना छत के निवास करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब दो माह के भीतर ही 68 हजार 808 परिवार को प्रधानमंत्री आवास के तहत अपना घर मिल जाएगा। परियोजना निदेशक महेंद्र प्रताप यादव ने चयनित प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे में चयनित लाभार्थियों की सूची भेज दी है। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को अब अधिक इंतजार नहीं करना होगा। करीब एक वर्ष पहले कराए गए सर्वे के बाद पात्रता जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें आयोजित कर पात्र लाभार्थियों के चयन का अनुमोदन भी कराया जा चुका है। जिससे पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सितंबर अंत तक लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त मिल सकती है।

पात्रता के लिए गई जांच

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में एक लाख 45 हजार 700 आवेदन किया गया था। जिसके बाद इन परिवारों का सर्वे कराया गया था। जांच के दौरान बड़ी संख्या में 76 हजार 892 अपात्र परिवारों को सूची से बाहर किया गया। पात्रता को लेकर ग्राम पंचायतों में खुली बैठके आयोजित कर चयन का अनुमोदन कराया जा चुका है। अब जल्द ही पात्र लाभार्थियों के खातें में आवास की धनराशि पहुंच जाएगी।

आवास की स्थिति

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में परिवार आज भी कच्चे मकानों, झोपड़ियों और जर्जर छप्परों में रहने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में इन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। अब सितंबर में पहली किस्त मिलने की उम्मीद से ऐसे परिवारों में राहत की आस जगी है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे। पहली किस्त 40 हजार रूपये, दूसरी किस्त 70 हजार और तीसरी किस्त 10 हजार रूपये दिया जाएगा।

मिलेगा सहायक अनुदान

इसके अलावा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार और मनरेगा 90 दिन की मनरेगा मजदूरी भी दिया जाएगा। इससे लाभार्थियों को बेहतर आवास मिल जाएगा। जिससे हर मौसम में लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होगी।

लाभार्थियों के सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करके सूची शासन को भेज दी गयी है। सितंबर के अंत तक पहली किस्त लाभार्थियों के खातें में आ जाएगी। दो माह के भीतर सभी लाभार्थियों का अपना आवास होगा।

महेंद्र प्रताप यादव, परियोजना निदेशक

सामान्य प्रश्न

✦प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कितने परिवारों को घर मिलेंगे?−
68 हजार 808 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिलेंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो माह में 69 हजार 808 परिवार के सिर पर होगा छत