दुमका में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

-सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित मेले में 90 युवाओं ने कराया पंजीकरणदुमका में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का हुआ आयोजनदुमका में प्र

दुमका में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का हुआ आयोजन

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में एक दिवसीय प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेला का आयोजन प्रभारी प्राचार्य शंकर हजारी के मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रभारी की देखरेख में किया गया। प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया, प्रशिक्षण की उपलब्ध सुविधाओं, उद्योगों में प्रशिक्षण के अवसरों तथा रोजगार की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं अभ्यर्थियों को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मेले के दौरान कुल 90 अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया, जिनमें 22 महिला अभ्यर्थी भी शामिल रहीं।

आयोजन के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों एवं उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार किए जा सकेंगे। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व गणित विभागाध्यक्ष एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने मेले के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।फोटो-13दुमका-210, कैप्सन-दुमका में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले में शामिल युवा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।