कांडा और कपकोट में भी शिक्षक मुखर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागेश्वरप्राथमिक शिक्षक संघ कपकोट और कांडा इकाई ने टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने और 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।
देवेंद्र पांडे, कपकोट/ कांडा। टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकरप्राथमिक शिक्षक संघ कपकोट व कांडा इकाईन ने मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर ब्लॉक इकाई कपकोट ने शुक्रवार को तहसील परिसर कपकोट में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं। धरने में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए और 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाए। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडे, ब्लॉक महामंत्री साहिब सिंह, कपकोट ब्लॉक कोषाध्यक्ष मिथुन सिंह, उपाध्यक्ष आम करन सिंह और पदाधिकारी गोविंद रौतेला मौजूद रहे।
उधर कांडा में भी शिक्षकों ने मोर्चा खेला।
ये भी पढ़ें:टीईटी में छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


