निरीक्षण में अनुपस्थित दिखाकर वेतन रोकने पर शिक्षकों में आक्रोश

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

बलरामपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षकों को अनुपस्थित दिखाया गया और उनका वेतन रोका गया। संघ ने बीएसए को पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। कुछ शिक्षकों के नाम से वेतन भुगतान की संयुक्त स्थिति भी संकट में है।

निरीक्षण में अनुपस्थित दिखाकर वेतन रोकने पर शिक्षकों में आक्रोश

बलरामपुर, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालय निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षकों को अनुपस्थित दर्शाकर वेतन रोकने का आरोप लगाया है। संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और मंडलीय/जिला मंत्री मंगल देव मिश्र ने बीएसए को पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संघ के अनुसार 28 सितंबर को सदर विकासखंड के ज्योनार विद्यालय के निरीक्षण में शिक्षक आरिफ खां उपस्थित थे, लेकिन उन्हें अनुपस्थित दर्शाया गया। शिक्षिका मीनाक्षी तिवारी सीसीएल पर व नीलम गौतम एफएलएन प्रशिक्षण में थीं, फिर भी अनुपस्थित दिखाए जाने का आरोप है। संघ पदाधिकारियों ने गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में तैनात रहे एक शिक्षक का उदाहरण देते हुए कहा कि उपस्थित रहने के बावजूद जुलाई का वेतन रोक दिया गया था, जिसका भुगतान अब तक नहीं हुआ।

संघ ने वास्तविक स्थिति की जांच कर प्रभावित शिक्षकों का वेतन जारी करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिरीक्षण में अनुपस्थित दिखाकर वेतन रोकने पर शिक्षकों में आक्रोश