शामली पहुंचे एडीजी, अंकित हत्याकांड के खुलासे को लेकर कसी नकेल

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जांच को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ रहा है। एडीजी भानू भास्कर शुक्रवार को दूसरी बार शामली पहुंचे और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की। हत्या के बाद से पुलिस हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी है। जांच को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

शामली पहुंचे एडीजी, अंकित हत्याकांड के खुलासे को लेकर कसी नकेल

शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस पर बढ़ते दबाव के बीच एडीजी क्राइम एवं मेरठ जोन के एडीजी भानू भास्कर शुक्रवार शाम दूसरी बार शामली पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में क्राइम समीक्षा बैठक कर हत्याकांड की जांच में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही एसआईटी और गठित पुलिस टीमों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंकित बालियान की 26 अगस्त को जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद एडीजी भानू भास्कर उसी रात शामली पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों को हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसआईटी के साथ पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू की गई। घटना को शुक्रवार को तीसरा दिन हो गया, लेकिन अभी तक पुलिस हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी है। शुक्रवार की शाम को एडीजी भानू भास्कर फिर पहुंचे। पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ क्राइम समीक्षा की। क्राइम समीक्षा में मुख्य फोकसअंकित हत्याकांड ही रहा। इसके खुलासे के लिए एडीजी अब तक की गतिविधियों की अपडेट एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने ली। साथ ही घटना के शीघ्र खुलासे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

क्राइम समीक्षा में जांच की एक-एक कड़ी पर चर्चा

एडीजी के शामली पहुंचने के बाद पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम समीक्षा बैठक में अंकित हत्याकांड को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अब तक की जांच, सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग, संदिग्धों से पूछताछ और हरियाणा में चल रही दबिश की जानकारी दी। एडीजी ने अधिकारियों से जांच की प्रगति की जानकारी लेते हुए शूटरों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित पहलुओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंकित बालियान की हत्या कब हुई थी?
अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त को जिम के बाहर गोली मारकर की गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशामली पहुंचे एडीजी, अंकित हत्याकांड के खुलासे को लेकर कसी नकेल