ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराष्ट्रपति कोविंद ने भगवान अत्तिवरदर के दर्शन किए

राष्ट्रपति कोविंद ने भगवान अत्तिवरदर के दर्शन किए

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को परिवार सहित भगवान अत्तिवरदर के दर्शन किए। भगवान अत्तिवरदर को 40 साल में एक बार मंदिर पुष्करणी (सरोवर) से बाहर लाया जाता है। इस दौरान लाखों लोग उनके दर्शन को...

राष्ट्रपति कोविंद ने भगवान अत्तिवरदर के दर्शन किए
एजेंसी,कांचीपुरम (तमिलनाडु)Fri, 12 Jul 2019 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को परिवार सहित भगवान अत्तिवरदर के दर्शन किए। भगवान अत्तिवरदर को 40 साल में एक बार मंदिर पुष्करणी (सरोवर) से बाहर लाया जाता है। इस दौरान लाखों लोग उनके दर्शन को पहुंचते हैं।  

चेन्नई आगमन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हेलीकॉप्टर से कांचीपुरम पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर उनका रीति-रिवाजों के अनुरूप स्वागत किया गया। उन्होंने परिवार के साथ भगवान अत्तिवरदर की पूजा अर्चना की। इस दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद थे।  बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 12 से 15 जुलाई तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं।

  शनिवार को चेन्नई में आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमला-तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन करेंगे। 15 जुलाई को भारत के चंद्र मिशन 'चंद्रयान दो' के प्रक्षेपण के लिए श्रीहरिकोटा के लिए रवाना होंगे।

कभी ताकतवार रही कांग्रेस अब गोवा में लड़ रही है वजूद की लड़ाई

भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ की रिपोर्ट से सेना का इनकार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें