राकेश टिकैत पर भड़के भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अध्यक्ष, कहा- राकेश टिकैत के पास है पैसा, उनका मन वो लंदन जाएं
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बीते साल से ही दिल्ली के तमाम बॉर्डरों पर किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच किसानों के नेता राकेश टिकैत लगातार हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी...
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बीते साल से ही दिल्ली के तमाम बॉर्डरों पर किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच किसानों के नेता राकेश टिकैत लगातार हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पंचायत कर आंदोलन करने की बात कर रहे हैं। राकेश टिकैत बीतें कई दिनों से अलग-अलग जगहों पर होने वाली किसान महापंचायतों मे लगातार हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच आज ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी किसानों के साथ पंचायत करने की बात कही है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, "13 तारीख को हम पश्चिम बंगाल में मीटिंग करेंगे। नंदीग्राम और कोलकाता में पंचायत करेंगे। वहां के किसानों से बात करेंगे और पूछेंगे कि क्या उन्हें MSP मिल रहा है? उसका लाभ कभी मिला है? वहां इन सभी चीजों पर चर्चा की जाएगी।"
इस बीच राकेश टिकैत के अलग-अलग जिलों में किसान पंचायतों में जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह उन पर भड़क गए। उन्होंने कहा, "राकेश टिकैत के पास पैसा है। उनका जहां मन है, वे वहां जाएं। वे लंदन जाएं, अमेरिका जाएं, जापान जाएं, चंद्रमा पर जाएं। मुझे क्या लेना देना है उनसे।"
राकेश टिकैत के पास पैसा है। उनका जहां मन है, वे वहां जाएं। वे लंदन जाए, अमेरिका जाए, जापान जाए, चंद्रमा पर जाए। मुझे क्या लेना देना है उनसे: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राकेश टिकैत द्वारा अलग-अलग ज़िलों में किसान पंचायतों में जाने पर pic.twitter.com/egYpJk0fPA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2021
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की समस्याओं का जो समाधान होना था, वह राजनीतिक दलदल में फंस गया है। किसान नेता राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। यह किसान हित में नहीं है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय किसान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत की पूर्वांचल में भी पहली किसान महापंचायत कर दी है। बुधवार को बलिया के सिकंदरपुर के चेतन किशोर मैदान में किसान-मजदूर महापंचायत हुई, जिसमें राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं ने हिस्सा लिया।