राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का इस्तीफा स्वीकार किया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। मुरुगन ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री के पदों से इस्तीफा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने तमिलनाडु लौटकर भाजपा को मजबूत करने की इच्छा जताई। इससे पहले जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू भी इस्तीफा दे चुके हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। मुरुगन ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि वह तमिलनाडु वापस जाना चाहते हैं, ताकि वहां भाजपा को मजबूत कर सकें। इससे पहले जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू ने इस्तीफा दिया था।

