लोक कला संरक्षण को कलाकारों ने लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

फूलपुर। भारतीय लोक कला देश की सांस्कृतिक विरासत और पहचान की आधारशिला है। लोक कलाओं

लोक कला संरक्षण को कलाकारों ने लिया संकल्प
लोक कला संरक्षण को कलाकारों ने लिया संकल्प

भारतीय लोक कला देश की सांस्कृतिक विरासत और पहचान की आधारशिला है। लोक कलाओं का संरक्षण केवल कलाकारों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते इन कलाओं को बढ़ावा नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियां अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से वंचित हो सकती हैं। उक्त बातें क्षेत्र के मंशा देवी विद्यालय, सावडीह में भारतीय लोककला महासंघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चंद्र यादव ने कहीं। उन्होंने कलाकारों से गांव-गांव और शहरों तक लोक कला के प्रचार-प्रसार का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।बैठक

में उपस्थित कलाकारों एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं ने लोक कला के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष गुलाबचंद मौर्या ने किया। अध्यक्षता कर रहे गोमती इंटर कॉलेज के सेवानिवृत अध्यापक रामजतन पटेल ने उपस्थित कलाकारों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में दीपचंद प्रजापति, गणेश शंकर पटेल, नलकू राम सरोज, राजितराम बिंद, तीरथराज, मेवालाल बिंद, कमल चंद्र, दूधनाथ, चंदन, छोटेलाल, बेचन लाल, फूलचंद, राजबली, मोहर्रम अली, अशोक कुमार, राम बहादुर, राम जनक, रामचंद्र, निगम लाल, लालचंद बिंद, संतोष कुमार पटेल, राजित राम, राजपति आदि कलाकार उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलोक कला संरक्षण को कलाकारों ने लिया संकल्प