अगेती आलू बोने की तैयारी करें किसान

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

जौनपुर, संवाददाता। किसान अगेती आलू की बुआई के लिए खेतों की तैयारी में जुट जाएं। सितंबर के पहले पखवाड़े में बुआई अवश्य करें। आलू संतुलित आहार देने वाली महत्वपूर्ण फसल है। इसकी अच्छे उत्पादन के लिए उपयुक्त भूमि, उर्वरक और सिंचाई की विधियों का पालन करना चाहिए।

अगेती आलू बोने की तैयारी करें किसान

जौनपुर, संवाददाता। अगेती आलू बोने के लिए किसान खेतों की तैयारी में लग जाएं। मौसम साफ होते ही खेत की जुताई करके तैयार करें। अच्छी उपज के लिए सितम्बर के पहले पखवारे भर में आलू की बुआई अवश्य कर दें। अगेती आलू की फसल 70 से 80 दिन में पक कर तैयार हो जाएगी। उसकी खुदाई करने के बाद किसान उसी खेत में पिछेती गेहूं की बुआई कर सकते हैं। आलू संतुलित आहार देने वाली एक महत्वपूर्ण फसल है। इसमें लगभग 20.6 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 2.1 प्रतिशत प्रोटीन, 0.3 प्रतिशत वसा तथा 0.9 प्रतिशत खनिज पदार्थ समेत विटामिन बी-1 व सी भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। भारतीय अर्थ व्सवस्था में आलू का योगदान दो प्रतिशत है। किसान शस्य क्रियाओं को अपनाकर आलू का अधिक उत्पादन ले सकते हैं।

आलू के लिए भूमि

आलू की अच्छी उपज के लिए बलुई या हल्की दोमट भूमि जिसमें पर्याप्त जीवांश पदार्थ हों, सबसे उपयुक्त होती है। बुआई के लिए मिट्टी भुरभुरी व पर्याप्त नमीं युक्त होनी चाहिए। हल्की भुरभुरी व जीवांश युक्त मिट्टी में उचित तापक्रम तथा वायु संचार होने से कन्द का विकास अच्छा होता है और खुदाई भी आसान होती है। आलू के लिए भूमि का अधिक अम्लीय या क्षारीय होना हानिप्रद होता है। इसके लिए भूमि का पीएच मान 6-7 सबसे अच्छा माना जाता है। बुआई से पहले बीज का उपचार अवश्य करें।

उर्वरकों का प्रयोग

आलू के लिए प्रति हेक्टेयर 180 किग्रा नाइट्रोजन, 100 किग्रा फास्फोरस तथा 80 किग्रा पोटाश की आवश्यकता होती है। इसके लिए एनपीके 315 किग्रा तथा यूरिया 350 किग्रा प्रयोग करना चाहिए। यदि पोटाश की अधिक आवश्यकता हो तो म्यूरेटा पोटाश देकर पूरा कर देना चाहिए। 75 किग्रा यूरिया का प्रयोग वेसल ड्रेसिंग के रूप में तथा शेष मात्रा मिट्टी चढ़ाते समय देना चाहिए।

सिंचाई व निकाई गुणाई:

पहली सिंचाई बुआई के 15 से 18 दिन बाद करना चाहिए। इस बात का ध्यान रहे कि मेड़ आधे से अधिक नहीं डूबे। उसके बाद 10 से 15 दिन के अन्तर पर 8 से 10 सिंचाई करना आवश्यक है। आलू के पौधे जब 12 से 15 सेमी के हो जाएं तो एक हल्की सिंचाई करके ओट आने पर खुरपी से खरपतवार निकाल दें। फिर कुदाल से मिट्टी भुरभुरी करके यूरिया देकर मिट्टी चढ़ा दें। यूरिया उस समय दें जब ओस न रहे।

“किसान अगेती आलू की बुआई करें। इससे जब बाजार में आलू महंगा होगा तब उन्हें खरीदना नहीं पड़ेगा। इतना आलू बोएं कि खुद प्रयोग करें और बाजार में भी बेचें। जिससे अच्छा लाभ होगा। 15 से 20 सितम्बर के बीच बुआई अवश्य कर दें। ताकि खेत समय से खाली हो जाए। ”

डॉ.सीमा सिंह राणा, जिला उद्यान अधिकारी, जौनपुर

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦आलू की बुआई कब करनी चाहिए?−
अगेती आलू की बुआई सितंबर के पहले पखवाड़े भर में अवश्य करनी चाहिए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअगेती आलू बोने की तैयारी करें किसान