ारबत्ता :श्रावणी मेला को लेकर अधूरे काम पूरा करने में जुटा प्रशासन
ारबत्ता :श्रावणी मेला को लेकर अधूरे काम पूरा करने में जुटा प्रशासनारबत्ता :श्रावणी मेला को लेकर अधूरे काम पूरा करने में जुटा प्रशासनारबत्ता :श्रावणी म

परबत्ता । एक प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर गंगा घाट व कांवरिया धर्मशाला आदि की साफ- सफाई शुक्रवार को तेज कर दी गई। कांवरियों की समुचित व्यवस्था को लेकर बस स्टेण्ड अगुवानी में पेयजल, शौचालय, रोशनी आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है। वही दूसरी ओर कांवरिया धर्मशाला का रंग-रोगन आदि कार्य किया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था
वही गंगा नदी में गहरे पानी से श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन द्वारा नदी में बैरिकेडिंग किया जाना है, लेकिन अभी कार्य शुरू नहीं हो सका है। एसडीआरएफ व गोताखोर टीम की तैनाती की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बस स्टैंड अगवानी में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की जा रही है। अपनी टीम से बिछुड़े, खोए व अन्य आपतकालीन स्थिति से निपटने के लिये सूचना का आदान- प्रदान किया जा सके। इधर सीओ मोना गुप्ता ने कहा की स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर मेडिकल टीम व पुलिस की तैनाती की गई है। दूसरी ओर महेशलेट मोड़, सलारपुर चौक, भरतखंड, आलम बाजार, बस स्टेण्ड परबत्ता आदि भीड़ वाली जगहों पर पुलिस व चौकीदार की तैनाती की गई है।
नाव संचालन के दिशा-निर्देश
वही दूसरी ओर गंगा घाट अगुवानी सुल्तानगंज के बीच चल रहे नाव के नाविकों व संवेदको को नाव पर क्षमता से अधिक यात्रियों को नाव बैठाकर गंगा पार नहीं कराने की हिदायत दी गई। यूं तो श्रावणी मेला के मौके पर जिले के कई गंगा घाटों पर कांवरिया जल भरने के लिए आया करते हैं, लेकिन उत्तर वाहिनी का का घाट अगुवानी का एक अलग ही महत्व है क वही दूसरी ओर खगड़िया व भागलपुर सीमा स्थित गंगा के मुख्य धारा में अवस्थित अजगैवीनाथ मंदिर का एक अलग ही महत्व है। यही कारण है कि गंगा घाट अगुवानी में जल भरने के लिए सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी सहित पड़ोसी देश नेपाल तक के श्रद्धालु आया करते हैं।
बोले अधिकारी :
श्रावणी मेला में कांवरिया के लिये समुचित व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है। संजय कुमार, एसडीओ, गोगरी।
FAQs
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

