छड़ी यात्रा की तैयारियां तेज, जूना अखाड़े के संतों ने गढ़वाल आयुक्त से की मुलाकात

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा पावन छड़ी यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। संतों ने गढ़वाल मंडल आयुक्त से मुलाकात की और प्रशासन से यात्रा की सुविधाओं और सुरक्षा पर चर्चा की। यात्रा सीमांत क्षेत्रों के विकास और पलायन रोकने के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें स्थानीय रोजगार और मूलभूत सुविधाओं का विकास शामिल है।

छड़ी यात्रा की तैयारियां तेज, जूना अखाड़े के संतों ने गढ़वाल आयुक्त से की मुलाकात

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की ओर से उत्तराखंड और चारों धाम की यात्रा पर निकलने वाली पावन छड़ी यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग को लेकर हिमालय पीठाधीश्वर श्री महंत वीरेंद्र आनंद गिरि के नेतृत्व में संतों के प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। संतों ने छड़ी यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पवित्र छड़ी यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड के तीर्थों और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली संकल्प यात्रा है।

यात्रा के दौरान सीमांत क्षेत्रों में पलायन रोकने, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली व यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं की संभावनाओं पर भी काम किया जाता है। हिमालय पीठाधीश्वर श्री महंत वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज ने कहा कि सीमांत गांव देश की सुरक्षा की पहली पंक्ति हैं।इन क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से पलायन रोकने में मदद मिलेगी और तीर्थाटन को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से छड़ी यात्रा को सुगम और सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा जताई। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने प्रतिनिधिमंडल को यात्रा के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के उद्देश्यों से शासन भी सहमत है। तीर्थ विकास के साथ सीमांत क्षेत्रों के विकास का यह प्रयास अनुकरणीय है। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष श्री महंत महेश पुरी महाराज और कोठारी महंत भीष्म गिरि महाराज समेत अन्य साधु-संत मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछड़ी यात्रा की तैयारियां तेज, जूना अखाड़े के संतों ने गढ़वाल आयुक्त से की मुलाकात