मुख्यमंत्री योगी को राम लग्न और राम बरात का निमंत्रण
श्री रामलीला के अंतर्गत श्रीराम लग्न उत्सव और राम बरात की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अक्तूबर को होने वाले उत्सव और 6 अक्तूबर को होने वाली राम बरात में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने रामलीला के आयोजन की सफलता की कामना की।

श्री रामलीला के अंतर्गत होने वाले श्रीराम लग्न उत्सव और राम बरात को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की और उन्हें 5 अक्तूबर को होने वाले श्रीराम लग्न उत्सव तथा 6 अक्तूबर को निकलने वाली भव्य राम बरात में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया। राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूप में मुख्यमंत्री से भेंट को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में राजा दशरथ व रानी कौशल्या का स्वरूप धारण करना अपने आप में सौभाग्य और गौरव की बात है।
उन्होंने रामलीला आयोजन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन को और अधिक भव्य एवं प्रभावशाली ढंग से आयोजित किया जाए। मुख्यमंत्री ने 5 अक्तूबर को श्रीराम के लग्न उत्सव और 6 अक्तूबर को होने वाली राम बरात के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसमें शामिल होने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की लीला भारतीय संस्कृति, आस्था और संस्कारों की जीवंत अभिव्यक्ति है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में मर्यादा, संस्कार और सद्भाव का संदेश पहुंचता है तथा नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर को श्रीराम का लग्न उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित होगा, जबकि 6 अक्तूबर को ऐतिहासिक राम बरात निकाली जाएगी। श्री राम लग्न उत्सव में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने उपस्थित रहने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

