यात्री सेवा दिवस के सफल आयोजन को एयरपोर्ट पर हुई बैठक

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज एयरपोर्ट पर 17 सितंबर 2026 को यात्री सेवा दिवस के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित की गई। एयरपोर्ट निदेशक गणेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की गई। सभी हितधारकों से समय पर तैयारियों को पूरा करने की अपील की गई।

यात्री सेवा दिवस के सफल आयोजन को एयरपोर्ट पर हुई बैठक
यात्री सेवा दिवस के सफल आयोजन को एयरपोर्ट पर हुई बैठक

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर 17 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले यात्री सेवा दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। एयरपोर्ट निदेशक गणेश यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया।बैठक में यात्री सेवा दिवस के सफल आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और आयोजन में सभी हितधारकों के सहयोग को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने आयोजन के दौरान यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया।

बैठक में एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को बेहतर अनुभव देने और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। सभी संबंधित हितधारकों से 17 सितंबर को होने वाले यात्री सेवा दिवस के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने को कहा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयात्री सेवा दिवस के सफल आयोजन को एयरपोर्ट पर हुई बैठक