जश्ने ईद मिलादुन्नबी व जुलूसे मोहम्मदी को लेकर किया बैठक आयोजित
जश्ने ईद मिलादुन्नबी व जुलूसे मोहम्मदी को लेकर किया बैठक आयोजित जश्ने ईद मिलादुन्नबी व जुलूसे मोहम्मदी को लेकर किया बैठक आयोजितजश्ने ईद मिलादुन्नबी व

बारसोई निज प्रतिनिधि। जुलुसे मोहम्मदी व जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी को लेकर बारसोई प्रखंड अंतर्गत रहमानपुर खानकाह में नबी के अनुयायियों एक अहम बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयीं। बैठक की अध्यक्षता खानकाह के सज्जदा नशीन ख्वाजा नूर आलम ने की। बैठक में आपसी मश्वरे से 26अगस्त बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुलेसे मोहम्मदी एवं फातिहा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गयी। इस संबंध में खानकाह के मोहतमीम व जदयू नेता ख्वाजा शाहिद ने बताया कि हुजूर साहब अमन के बहुत बड़े पैरोकार थे। उन्होंने लोगों को सदा अमन-चैन की सीख दी है इसलिए उनके यौमे पैदाइश को शांति दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
खानकाह के मोहतमीम ने आगे बताया कि ईद मिलादुन्नबी के दौरान रहमानपुर खानकाह में वर्षों से रखीं कदम-ए-रशुल के प्रतिक चिन्ह को लोगों की जियरात के लिए रखा जायेगा। उक्त मौके पर अकीदमंद खानकाह में पहुंच कर कदम-ए-रशुल की जियरात सहज रूप से कर सकेंगे। बैठक में मुफ़्ती नैयर आलम, मौलबी तहजीब आलम, सैयद रियाज, शकुर राणा, तमीम अखतर, अजहर आलम, मोहम्मद इक़बाल एवं पूर्व मुखिया तनवीर आलम मुख्य रूप से मौजूद थे।

