मंडावर-छुटमलपुर, शिवालिक नगर और ज्वालापुर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार, संवाददाता। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में सड़क, पुल और संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। सोमवार को

मंडावर-छुटमलपुर, शिवालिक नगर और ज्वालापुर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में सड़क, पुल और संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। सोमवार को मेलाधिकारी सोनिका ने मंडावर-छुटमलपुर से लेकर शिवालिक नगर और ज्वालापुर क्षेत्र तक विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सीमा पर मंडावर में करीब 204.19 लाख रुपये की लागत से बन रहे स्वागत द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने के साथ आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रोह नदी और पुरानी गंगनहर साइफन के डाउनस्ट्रीम में बन रहे पुल का जायजा लिया।

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। भाईचारा ढाबा से बीएचईएल बैरियर नंबर-6, शिवालिक नगर चौक और बीएचईएल मध्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। ज्वालापुर-ईदगाह-सुभाषनगर-पीएसी से शिवालिक नगर मार्ग के नवीनीकरण और आबादी वाले हिस्सों में इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य की प्रगति भी देखी। मेलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। शिवालिक नगर चौक और भगत सिंह चौक के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था और फुटपाथ निर्माण पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पीआईयू के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल, एचआरडीए के उद्यान अधिकारी एआर जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंडावर-छुटमलपुर, शिवालिक नगर और ज्वालापुर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया