कांवड़ियों पर बरसेंगे फूल, प्रसाद के रूप में बांटे जाएंगे पौधे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीसावन के महीने में कांवड़ियों के स्वागत के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रमुख शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में पौधे भी वितरित होंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

सावन के महीने में प्रशासन ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिरों में कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में पौधे भी वितरित किए जाएंगे। बरेली में प्रशासन ने पिछले वर्ष कांवड़ियों और नाथ नगरी के प्रमुख शिव मंदिरों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की थी। इस बार भी अलखनाथ मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर,धोपेश्वरनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, वनखंडीनाथ आदि मंदिरों के ऊपर फूलों की बरसात होगी। इसके साथ ही कांवड़ियों के रूट विशेषकर रामगंगा पुल पर आसमान से फूल बरसाए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


