परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो-डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा; सुरक्षा, यातायात और गरिमापूर्ण आयोजन के

परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रशासन ने परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नोडल अधिकारियों के साथ समारोह स्थल पर मंच, परेड, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशित किया कि समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण हो। मुख्य समारोह के दौरान पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसीसी तथा प्रांतीय रक्षक दल की टुकड़ियां पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी।

समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण