बैंक अफसरों को दिये निर्देश
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का आगाज हो गया है। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। नोडल अफसर उमाशंकर कहार ने सभी मामलों की जानकारी एकत्रित करने का निर्देश दिया।

बरेली। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने बैठक आयोजित करके जिले के बैंक अफसरों को जायदा से ज्यादा केसों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अफसर अपर जिला जज उमाशंकर कहार, ने बताया कि मंगलवार को जिला जज प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में बरेली जिले के बैंक अफसरों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने सभी बैंकों अफसरों से राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाये गए मामलों की जानकारी एकत्र कर अधिक से अधिक नोटिस प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये।


