राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारी पर हुई चर्चा
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
फोटो नंबर: 12, माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल उलाव में गुरुवार को बैठक के बाद डॉ. अरुण कुमार, पवन किशोर शरण, शीतल देवा व अन्य।

बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल उलाव में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के राज्यस्तरीय आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में साइंस फॉर सोसाइटी बिहार के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, उपाध्यक्ष पवन किशोर शरण, जिला समन्वयक एवं क्षेत्रीय समन्वयक हर्षवर्धन व अन्य उपस्थित रहे। इसमें आवास, भोजन, तकनीकी सत्र, उद्घाटन एवं समापन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिवहन, स्वागत, सुरक्षा, स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। पूर्व निर्धारित तिथि के स्थान पर अब 1, 2 एवं 3 नवंबर को आयोजन किए जाने की संभावना पर विचार किया गया।


