12 जुलाई के महावृक्षारोपण की तैयारियां परखी, डीएम बोले- पौधे लगाना ही नहीं, बचाना भी जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

जिलाधिकारी ने 12 जुलाई को होने वाले प्रदेशव्यापी वृहद पौधरोपण महायज्ञ अभियान-2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पौधों के संरक्षण और देखभाल पर ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभियान के तहत सभी विभागों को समन्वय के साथ वृक्षारोपण सुनिश्चित करने और जनभागीदारी की अपील की।

12 जुलाई के महावृक्षारोपण की तैयारियां परखी, डीएम बोले- पौधे लगाना ही नहीं, बचाना भी जिम्मेदारी

12 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रदेशव्यापी वृहद पौधरोपण महायज्ञ अभियान-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने शुक्रवार को दिबियापुर रोड स्थित बस स्टैंड परिसर के समीप कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और पौधरोपण के बाद उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों के पौधरोपण के लिए चिन्हित स्थान, गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा आमजन के बैठने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा में पूरी कराई जाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना भी है। इसके लिए पौधरोपण के बाद नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल की समुचित कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि लगाए गए पौधे जीवित रहकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वृक्षारोपण करने और उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन, भूजल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026 को जनभागीदारी के साथ जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News12 जुलाई के महावृक्षारोपण की तैयारियां परखी, डीएम बोले- पौधे लगाना ही नहीं, बचाना भी जिम्मेदारी