13 बिंदुओं पर मेला की तैयारी की गाइडलाइन जारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

श्रावणी मेला को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी किया पत्र आवंटन देने

13 बिंदुओं पर मेला की तैयारी की गाइडलाइन जारी

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने श्रावणी मेला के लिए स्वीकृत राशि एवं आवंटन के व्यय विभिन्न मदों एवं कार्यों में किये जाने का विवरण देने को कहा है। हालांकि यह आदेश प्रदेश में सभी मेला के आयोजनों पर भी लागू रहेगा। विभाग ने 13 बिंदुओं पर तैयारी शुरू करने को कहा है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए वाटर प्रूफ पंडाल, नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के लिए वाटर प्रूफ पंडाल, स्थायी पुलिस बल के लिए वाटर प्रूफ पंडाल, मीडिया सेल के लिए वाटर प्रूफ पंडाल बैरिकैटिंग (छोटा), बैरिकेडिंग (मेला परिसर तथा निकटस्थ नदी, नाले सहित), तोरण द्वार (महत्वपूर्ण स्थलों पर), जेनरेटर (सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के लिए), मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन, वाहन पार्किंग स्थल, ई-पीपुल काउंटिंग मशीन, अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए आवश्यक व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था और समाहर्ता के अनुसार अत्यावश्यक अन्य व्यवस्थाएं को दुरुस्त करना शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।