लंबित कार्यों का त्वरित करें निष्पादन : सहायक नगर आयुक्त

हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर नगर निगम कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर 2026 के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रगति की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

लंबित कार्यों का त्वरित करें निष्पादन : सहायक नगर आयुक्त

देवघर, प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय के सभागार में शनिवार को सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में चर्चा

बैठक में निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर दावे एवं आपत्तियों से संबंधित प्राप्त प्रपत्रों, उनके डिजिटाइजेशन, दस्तावेजों के सत्यापन, नोटिस एवं सुनवाई की स्थिति तथा लंबित मामलों की मतदान केंद्रवार समीक्षा की गई। सहायक नगर आयुक्त ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से प्रगति की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

निर्देश

उन्होंने निर्देश दिया कि प्राप्त फॉर्म -6, फॉर्म -7 एवं फॉर्म -8 सहित संबंधित दस्तावेजों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच एवं सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहे तथा अपात्र अथवा संदिग्ध मामलों में नियमानुसार दस्तावेजों एवं उपलब्ध अभिलेखों का समुचित सत्यापन किया जाए।

समन्वय और समय-सीमा

इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करें। विशेष रूप से ऐसे मतदान केंद्रों पर फोकस करने को कहा गया, जहां दावे एवं आपत्तियों से संबंधित कार्य अपेक्षाकृत कम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि एसआईआर 2026 के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

प्राथमिकता और समावेशिता

इसके मद्देनजर सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए समय-सीमा समाप्त होने से पूर्व कार्य का निष्पादन सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में मतदाता सूची को अधिकतम समावेशी, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलंबित कार्यों का त्वरित करें निष्पादन : सहायक नगर आयुक्त