लोक अदालत की तैयारी पूरी
हिन्दुस्तान, बगहा
बेतिया में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 27 बेंचों का गठन किया गया है, जो विभिन्न मामलों का निपटारा करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि इस अदालत में बैंक, फारेस्ट, ट्रैफिक, और वैवाहिक विवाद समेत कई विभागों के मामले शामिल होंगे।

बेतिया। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को व्यवहार न्यायालय बेतिया में लगने वाले नेशनल लोक अदालत में मामलों के निपटारा को ले 27 बेंच गठित किए गए हैं। बेंचों के पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी के द्वारा मामलों की सुनवाई किए जाने के पश्चात पक्षकारों की सहमति के पश्चात वादों का निपटारा किया जाएगा।इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में एक दर्जन से अधिक विभागों के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें बैंक, फारेस्ट, नाप तौल,क्लेम, टेलीफोन, खनन,लेबर, ट्रैफिक चालान, वैवाहिक विवाद, बीएसएनएल, एवं सुलह योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा।


