ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदर्दनाक: परिजनों की बंदिशों से नाराज प्रेमी जोड़ा नहर में कूदा, युवक की मौत      

दर्दनाक: परिजनों की बंदिशों से नाराज प्रेमी जोड़ा नहर में कूदा, युवक की मौत      

परिजनों की बंदिशों से परेशान प्रेमी युगल ने शुक्रवार शाम आगरा कैनाल में छलांग लगा दी। घटना में पे्रमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका अस्पताल में भर्ती है। जैतपुर थाना पुलिस  के अनुसार, सूरजकूंड...

दर्दनाक: परिजनों की बंदिशों से नाराज प्रेमी जोड़ा नहर में कूदा, युवक की मौत      
नई दिल्ली | वरिष्ठ संवाददाता Sun, 08 Sep 2019 06:19 AM
ऐप पर पढ़ें

परिजनों की बंदिशों से परेशान प्रेमी युगल ने शुक्रवार शाम आगरा कैनाल में छलांग लगा दी। घटना में पे्रमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका अस्पताल में भर्ती है। जैतपुर थाना पुलिस  के अनुसार, सूरजकूंड फरीदाबाद निवासी 18 साल का पंकज अपने पड़ोस में रहने वाली 17 साल की किशोरी से प्यार करता था, जिसकी जानकारी उनके परिजनों को हो गई। दोनों दसवीं में पढ़ते थे, इसलिए परिजनों ने उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा और उनके मिलने पर पाबंदी लगा दी। शुक्रवार को पंकज प्रेमिका के साथ घर छोड़कर मोलड़बंद में रहने वाली अपनी बहन के घर पर आ गया। उसकी बहन ने किशोरी के परिजनों को फोन कर दिया। मौका देखकर दोनों मोलड़बंद से  भाग गए और पंकज ने अपनी बहन को फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी। दोनों आगरा कैनाल में कूद गए। वहां मौजूद लोगों ने किशोरी को तो बचा लिया, लेकिन पंकज का पता नहीं चल पाया था। शनिवार को उसका शव फरीदाबाद इलाके से बरामद हो गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें