स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला जल्द होगी डिस्चार्ज
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
निजी नर्सिंग होम में भर्ती महिला की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने पर कर दिया गया था जिला अस्पताल रेफर निजी नर्सिंग होम में भर्ती महिला की रिपोर्ट स्

मंडलीय जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में संक्रमण से पीड़ित गर्भवती महिला की हालत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है। संभवत: उसे मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 34 महीने से गर्भवती इस महिला को निजी नर्सिंग होम ने स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया था। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि इस मरीज की सेहत अब पहले से काफी बेहतर है। मंगलवार को उसे डिस्चार्ज किया जा सकता है।


