गर्भवती की मौत मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार
मिर्जापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला बबिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुराल वालों को गिरफ्तार किया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए बेटी की हत्या की गई है। बबिता का शव 20 वर्षीय साल की उम्र में तीन महीने की गर्भवती अवस्था में घर में फंदे से लटका मिला।

मिर्जापुर, संवाददाता । संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत मामले में अहरौरा पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के हसनपुर कम्हरिया गांव की 20 वर्षीय बबिता की शादी अप्रैल 2026 में अहरौरा के डकही गांव निवासी अजय बिंद से हुई थी। वह चार माह की गर्भवती थी। दो दिन पूर्व घर में पंखे के हुक में साड़ी के सहारे फंदे पर बबिता लटकता शव मिला था।
मृतका के पिता नारद बिंद ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। चार माह की गर्भवती थी। 21 अगस्त को वह मायके से ससुराल गई थी। बेटी की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। उपनिरीक्षक संजय सिंह मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी अहरौरा थाना क्षेत्र के डकही गांव निवासी अजय कुमार बिंद, कैलाश बिंद व रामपति देवी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


