फंदे पर लटकता मिला गर्भवती का शव, हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डकही गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसका शव घर म

फंदे पर लटकता मिला गर्भवती का शव, हत्या का आरोप

अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डकही गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। उधर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना का विवरण

चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के हसनपुर कम्हरिया गांव की 20 वर्षीय बबिता की शादी अप्रैल 2026 में अहरौरा के डकही गांव निवासी अजय बिंद से हुई थी। वह चार माह की गर्भवती थी। पति ने बताया कि वह पहाड़ पर स्थित क्रशर प्लांट कार्य करने गया था। घर पर पत्नी बबिता अकेली थी। अन्य सदस्य भी घर के बाहर गए थे। दोपहर जब भोजन करने घर पहुंचा तो दरवाजा खुला था। अंदर कमरे में पंखे के हुक में साड़ी के सहारे फंदे पर बबिता लटकी थी। पति के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए। उसने पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप

उधर घटना की जानकारी होते ही मृतका के पिता नारद बिंद समेत अन्य परिजन अहरौरा पहुंच गए। पिता का आरोप है कि बेटी की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। चार माह की गर्भवती थी। 21 अगस्त को वह मायके से ससुराल गई थी। बेटी की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या की है। हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस से मामले की जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कार्रवाई

इस संदर्भ में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गर्भवती का फंदे पर लटकता शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मृतका के पिता की तहरीर व जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला की शादी कब हुई थी?
महिला की शादी अप्रैल 2026 में हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफंदे पर लटकता मिला गर्भवती का शव, हत्या का आरोप