72 गर्भवतियों का एएनसी चेकअप, 4 निकलीं हाई रिस्क

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें 72 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चार महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में चिह्नित किया गया। उनका स्वास्थ्य नियमित रूप से ट्रैक करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं।

72 गर्भवतियों का एएनसी चेकअप, 4 निकलीं हाई रिस्क

मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित मॉडल अस्पताल के ओपीडी परिसर में प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचीं कुल 72 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें जांच के बाद 4 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में चिह्नित किया गया है। शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ. गुलनाज ने महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गर्भवतियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन और लंबाई सहित अन्य जरूरी जांच की गई। जिन चार महिलाओं में गंभीर लक्षण पाए गए, उनकी दोबारा जांच कर विशेष चिकित्सीय सलाह दी गई।

परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि एचआरपी की श्रेणी में आई महिलाओं के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाएगी। संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे इन महिलाओं के खान-पान, दवाइयों और स्वास्थ्य स्थिति की नियमित ट्रैकिंग करें ताकि प्रसव के समय कोई जटिलता न हो। जिले में हर महीने की 9, 15 और 21 तारीख को एएनसी शिविर आयोजित करने का प्रावधान है। इसी कड़ी में अगला शिविर 21 सितंबर को लगेगा, जिसमें इन हाई रिस्क गर्भवतियों की दोबारा जांच कर उनकी सेहत की समीक्षा की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News72 गर्भवतियों का एएनसी चेकअप, 4 निकलीं हाई रिस्क