बारिश के दिनों में पशुओं की विशेष देखभाल करें पशुपालक

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

कई प्रकार की बीमारी से ग्रसित होने का रहता है डरन संवाद। बारिश के मौसम में पशुओ को कई प्रकार की बीमारी हो सकती है। बरसात के मौसम में पशुओं के रखरखाव प

बारिश के दिनों में पशुओं की विशेष देखभाल करें पशुपालक

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के मौसम में पशुओ को कई प्रकार की बीमारी हो सकती है। बरसात के मौसम में पशुओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। पशुपालकों की सजगता से बीमारी की चपेट में आने के पूर्व पशुओं का बचाव किया जा सकता है।सितम्बर माह के समय बारिश में खेतों में फसल व चहुंओर हरियाली बढ जाती है। जिससे चारा का भरपूर आनंद पशुओं को मिलता है, लेकिन उसके जीवाणु, विषाणु, फफूंद जनित व गलघोंटू, मुंह खुर आदि प्रकार की् बीमारियां भी फैलती है। इससे ग्रसित होकर मवेशियों की मौत भी हो जाती है। कई बार सेहत पर प्रभाव पड़ने से दूध कम देती हैं।

डुमरियागंज पशु अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरेंद्र प्रकाश चौरसिया ने बताया कि पशुशाला में छप्पर व शीट आदि में पानी न टपके, फर्श पर नमी न होने पाए इसका विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा स्टोर किया गया भूसा, दाना, चोकर आदि को हरे चारा के साथ मिलाकर खिलाएं। उन्होंने कहा पशुओं को पेट से संबंधित कीड़ा की दवा व बारिश के दिनों मे फैलने वाली व अन्य बीमारी से संबंधित टीका को अस्पताल और फार्मासिस्ट द्वारा जरूर लगवाएं ताकि उनका जीवन सुरक्षित किया जा सके। पशुपालक अपने मवेशियों के जीवन को लेकर अन्य दिनों की अपेक्षा इस मौसम में सतर्क रहे। साथ ही पशुओं की हालत अधिक बिगड़ने पर नजदीकी पशु अस्पताल के चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबारिश के दिनों में पशुओं की विशेष देखभाल करें पशुपालक