भत्ते में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी, खुशी से उछले पीआरडी जवान

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

हमीरपुर में कलेक्ट्रेट सभागार में पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की। इससे 228 पीआरडी जवानों को लाभ होगा। इसके अलावा, कैशलेस चिकित्सा योजना और मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण की जानकारी भी दी गई।

भत्ते में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी, खुशी से उछले पीआरडी जवान

हमीरपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित पीआरडी जवान सम्मेलन एवं संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में ड्यूटी भत्ता 500 प्रतिदिन से बढ़ाकर 600 प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। जिससे पीआरडी जवानों ने हर्ष की लहर दौड़ गई। इससे जनपद में कार्यरत 228 पीआरडी जवानों को लाभ प्राप्त होगा। पीआरडी स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते में समय-समय पर वृद्धि की गई है। वर्ष 2019 में 250 से बढ़ाकर 375, वर्ष 2022 में 375 से बढ़ाकर 395 तथा एक अप्रैल 2025 से 395 से बढ़ाकर 500 प्रतिदिन किया गया था।

अब मुख्यमंत्री द्वारा इसे बढ़ाकर 600 प्रतिदिन किए जाने की सौगात दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अधीन कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए प्रस्तावित 22.95 करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण की जानकारी भी साझा की गई। इसका निर्माण ग्राम-परवर पश्चिम, सरोजनी नगर, लखनऊ में किया जाना है। इस अवसर पर सीडीओ अरुण कुमार सिंह, चेयरमनैन कुलदीप निषाद, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अजय कुमार वर्मा एवं सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे। डीएम ने बताया कि पीआरडी जवान शासन-प्रशासन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कल्याण एवं सुविधाओं में वृद्धि से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वे और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभत्ते में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी, खुशी से उछले पीआरडी जवान