पीआरडी जवानों ने मांगा 365 दिन का रोजगार

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने वर्ष में 365 दिन रोजगार देने और दैनिक मानदेय 650 से बढ़ाकर 900 रुपये करने की मांग उठाई है

पीआरडी जवानों ने मांगा 365 दिन का रोजगार

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने वर्ष में 365 दिन रोजगार देने और दैनिक मानदेय 650 से बढ़ाकर 900 रुपये करने की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन विधायक कपकोट सुरेश सिंह गढ़िया, विधायक बागेश्वर पार्वती दास और जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पीआरडी जवान विभिन्न सरकारी विभागों, थानों, चौकियों, शिक्षण संस्थानों समेत अन्य स्थानों पर विषम परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पूरे वर्ष नियमित रोजगार नहीं मिल पाता। वर्तमान में उन्हें 650 रुपये प्रतिदिन का मानदेय दिया जा रहा है।

जवानों ने कहा कि महंगाई के दौर में इस राशि से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, राशन और आवास का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है।जवानों ने होमगार्ड की तर्ज पर समान कार्य के लिए समान मानदेय देने, मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने बताया कि कई जवानों को ड्यूटी के लिए घर से 125 से 150 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है। ज्ञापन में कहा गया कि निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड की ओर से 14 मार्च 2024 को पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी प्रस्ताव पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। जवानों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीआरडी जवानों ने मांगा 365 दिन का रोजगार