प्रयागाज-वाराणसी हाइवे की एक लेन 29 से रिजर्व

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

सावन में प्रयागराज-वाराणसी हाइवे की एक लेन कांवरियों के लिए रिजर्व रहेगी। कांवर यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने जानकारी दी। कांवरियों के लिए शिविर, मेडिकल, और भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। 29 जुलाई की रात से हाईवे की एक लेन कांवरियों के लिए आरक्षित हो जाएगी।

प्रयागाज-वाराणसी हाइवे की एक लेन 29 से रिजर्व

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सावन में प्रयागराज-वाराणसी हाइवे की एक लेन कांवरियों के लिए रिजर्व रहेगी। कांवर यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान शनिवार को यह जानकारी सीपी मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि कांवर रूट पर जगह-जगह शिविर होंगे जिसमें कांवरिया आराम करेंगे। शिविरों में मेडिकल और भंडारे का भी इंतजाम रहेगा। अफसरों ने बताया कि सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होगा। इसके मद्देनजर 29 जुलाई की रात से ही प्रयागराज-मंडुवाडीह (वाराणसी) हाइवे की एक लेन कांवरियों के लिए रिजर्व हो जाएगी। इस पर वाहन नहीं चलेंगे। हर चार किलोमीटर पर अस्थायी पुलिस चौकी रहेगी। प्रत्येक तीन किलोमीटर पर पीआरवी टीम रहेगी। इसके अलावा 10 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात रहेगी। ये टीमें आकस्मिक स्थितियों से तत्काल निपटेंगी। कांवर रूट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अफसरों ने बताया कि रास्ते में पड़ने वाले जलाशयों, कुंओं और पोखरे-तालाबों सफाई कराई जाएगी। उनका जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा ताकि कांवरियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिले। स्नान और विश्राम स्थलों के पास जलाशयों की बैरिकेडिंग कराई जाएगी। प्रमुख शिव मंदिरों में जिग-जैग बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, महिला पुलिस बल समेत सभी जरूरी व्यवस्था की जाएगी.

कांवरियों से सद्व्यवहार करें होटल-ढाबा संचालक

मिर्जामुराद इलाके में शनिवार को एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने होटल और ढाबा संचालकों के साथ बैठक की। उनका आह्वान किया कि वे कांवरियों के साथ सद्व्यवहार करें। होटलों-ढाबों में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। •खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट स्पष्ट और पठनीय हो।

ठेला व्यवसायियों को अतिक्रमण न करने की हिदायत

सावन में कैंट स्टेशन के पास कांवरियों की सर्वाधिक भीड़ होने की संभावना है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने पिलर नंबर 61 के सामने रेहड़ी और ठेला व्यवसायियों के साथ मीटिंग की। उन्हें हिदायत दी कि वे अतिक्रमण नहीं करें। सामानों की सूची और रेट लिस्ट लगाएं। रेट लिस्ट से ज्यादा पैसा लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्देश दिया कि रेट लिस्ट में सिगरा थाने का फोन नंबर अंकित किया जाए।

प्रश्न और उत्तर

सावन के दौरान हाइवे की एक लेन कब रिजर्व होगी?
29 जुलाई की रात से प्रयागराज-मंडुवाडीह (वाराणसी) हाइवे की एक लेन कांवरियों के लिए रिजर्व हो जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsप्रयागाज-वाराणसी हाइवे की एक लेन 29 से रिजर्व