प्रयागराज से खाटू श्याम धाम तक 10 अगस्त से ट्रेन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज से राजस्थान के खाटू श्याम धाम और शेखावाटी क्षेत्र की यात्रा के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू की गई है। यह ट्रेन 10 अगस्त से 30 नवंबर तक चल रही है। यात्रियों के लिए यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को क्रमशः Prayagraj और Sikar से चलेगी। श्रद्धालुओं को खाटू श्याम मंदिर तक पहुँचने में आसानी होगी।

प्रयागराज से खाटू श्याम धाम तक 10 अगस्त से ट्रेन
प्रयागराज से खाटू श्याम धाम तक 10 अगस्त से ट्रेन

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज से राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम और शेखावाटी क्षेत्र की यात्रा अब और आसान होगी। रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन (04161/62) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 10 अगस्त से 30 नवंबर तक संचालित होगी।गाड़ी संख्या 04161 प्रत्येक सोमवार को शाम 5:10 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे सीकर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04162 प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3:25 बजे सीकर से चलेगी और बुधवार सुबह 8:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से चलकर भरवारी, फतेहपुर, गोविंदपुरी, फफूंद, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, खातीपुरा, जयपुर और रींगस जंक्शन होते हुए सीकर पहुंचेगी।

रींगस जंक्शन से श्रद्धालु सड़क मार्ग से विश्व प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रयागराज से खाटू श्याम धाम तक 10 अगस्त से ट्रेन