हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में छह पायदान लुढ़का प्रयागराज

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज ने अगस्त-2026 में उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में 7वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि जुलाई में यह पहले स्थान पर था। इसका स्कोर 0.69 है। जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण और परिवार कल्याण कार्यक्रमों में उत्कृष्टता के कारण यह सफलता मिली।

 हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में छह पायदान लुढ़का प्रयागराज

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग अगस्त-2026 में प्रयागराज ने प्रदेश सातवां स्थान प्राप्त किया है, जबकि जुलाई में प्रथम रैंकिंग थी। जिले को इस रैंकिंग में 0.69 का कंपोजिट स्कोर मिला है। वाराणसी पहले, मुजफ्फरनगर दूसरे, लखनऊ तीसरे और मुरादाबाद चौथे स्थान पर है। मंडल स्तर पर कौशाम्बी को 46वां, फतेहपुर को 32वां और प्रतापगढ़ को 65वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जैसे प्रमुख सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण यह उपलब्धि मिली है। ब्लॉक स्तर पर जिले में हंडिया, शंकरगढ़ और धनुपुर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।

नगरीय क्षेत्र, उरुवा और सोरांव का प्रदर्शन कमजोर रहा है। सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने फील्ड में कार्यरत सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को टीमवर्क, नियमित मॉनिटरिंग और डाटा आधारित योजना को और बेहतर करने का निर्देश दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में छह पायदान लुढ़का प्रयागराज